OSI Model

Distribute Education like Computer Geek

OSI Model (Open Systems Interconnection Model) को International Organization for Standardization (ISO) ने 1984 में develop किया था।

यह एक conceptual framework है। आसान भाषा में कहें तो यह एक rule book की तरह है, जो बताती है कि network के जरिए एक computer application से दूसरे computer application तक data कैसे travel करेगा, चाहे दोनों computers का hardware या software अलग-अलग ही क्यों न हो।

ध्यान देने वाली बात यह है कि OSI Model यह नहीं बताता कि network बनाना कैसे है। यह सिर्फ एक reference model है, जो हमें यह समझने में मदद करता है कि network communication के दौरान हर Layer का क्या काम होता है।

इसे समझने के लिए नीचे दिए गए examples देखते हैं।

.

Example 1 – WhatsApp पर Message भेजना

मान लीजिए, आप अपने phone से अपने दोस्त के phone पर WhatsApp का इस्तेमाल करके “Hello” message भेजते हैं।

Step-by-Step Journey

  1. आप “Hello” type करते हैं और Send बटन दबाते हैं। (Application Layer)
  2. WhatsApp आपके message को encrypt कर देता है ताकि रास्ते में कोई दूसरा व्यक्ति उसे पढ़ न सके। (Presentation Layer)
  3. Session Layer दोनों devices के बीच connection session शुरू करता है और उसे बनाए रखता है।
  4. Transport Layer जरूरत पड़ने पर message को छोटे-छोटे हिस्सों (segments) में बांट देता है।
  5. Network Layer हर segment में Source IP Address और Destination IP Address जोड़ता है।
  6. Data Link Layer MAC Address जोड़ता है।
  7. Physical Layer इन bits को Wi-Fi या Mobile Data के जरिए भेजता है।
  8. Receiver की तरफ यही पूरी process उल्टे क्रम (reverse order) में होती है और आखिर में आपका दोस्त अपनी screen पर “Hello” message देखता है।

Example 2 – Website Open करना

अब मान लीजिए कि आप अपने web browser में compgeek.co.in open करते हैं।

Step-by-Step Journey

  1. Application LayerBrowser webpage के लिए request भेजता है।
  2. Presentation Layer – जरूरत पड़ने पर data को HTTPS की मदद से encrypt किया जाता है।
  3. Session LayerBrowser और web server के बीच connection session बनाए रखा जाता है।
  4. Transport LayerTCP यह सुनिश्चित करता है कि पूरा data सही क्रम में और बिना किसी गलती के पहुंचे।
  5. Network LayerIP routing की मदद से packets पूरे Internet में अपने destination तक पहुंचते हैं।
  6. Data Link LayerFrames एक router से दूसरे router और फिर आखिरी device तक पहुंचते हैं।
  7. Physical LayerSignals network cable, optical fiber या wireless network के जरिए travel करते हैं।

.

OSI Model में 7 Layers क्यों होती हैं?

OSI Model पूरे communication process को 7 अलग-अलग Layers में बांटता है। हर Layer का अपना एक specific काम होता है।

हर Layer सिर्फ अपना काम करती है और दूसरी Layer के काम में दखल नहीं देती। इससे पूरा communication process आसान हो जाता है और अगर कोई problem आती है, तो उसे ढूंढना और ठीक करना भी आसान हो जाता है।

इसी idea को Separation of Concerns कहा जाता है।

यह Computer Science का एक बहुत important concept है, जिसे आप आगे Operating System, Software Engineering, Database, Computer Networks और कई दूसरे subjects में भी बार-बार देखेंगे।

.

How to Remember the 7 Layers

जब students पहली बार OSI Model पढ़ते हैं, तो सबसे बड़ी problem होती है 7 Layers को सही order में याद रखना। इसलिए कई memory tricks बनाई गई हैं, जिनकी मदद से इन्हें आसानी से याद रखा जा सकता है।

Layers from Top to Bottom (Layer 7 → Layer 1)

Hindi Memory Trick

भारतीय students के बीच एक बहुत famous memory trick है 

“Archimedes पानी से तत्काल नंगे दौड़ पड़े”

.

इसमें हर शब्द का पहला अक्षर एक Layer को represent करता है।

Word

Layer

Archimedes

Application Layer

पानी

Presentation Layer

से

Session Layer

तत्काल

Transport Layer

नंगे

Network Layer

दौड़

Data Link Layer

पड़े

Physical Layer

यह Memory Trick क्यों Students को याद होगी?

एक famous story के अनुसार, Archimedes नहाते समय एक important scientific principle समझ गए। अपनी discovery से इतने excited हुए कि बिना कपड़ों के ही सड़क पर दौड़ते हुए “Eureka! Eureka!” चिल्लाने लगे, जिसका मतलब है “I have found it!”

इसी story को याद रखने के लिए यह memory trick बनाई गई है।

.

English Memory Trick (Top to Bottom)

अगर आप Layer 7 से Layer 1 की तरफ याद करना चाहते हैं, तो यह sentence बहुत popular है।

All People Seem To Need Data Processing

Word

Layer

All

Application Layer

People

Presentation Layer

Seem

Session Layer

To

Transport Layer

Need

Network Layer

Data

Data Link Layer

Processing

Physical Layer

English Memory Trick (Bottom to Top)

अगर आप Layer 1 से Layer 7 की तरफ याद करना चाहते हैं, तो यह sentence use कर सकते हैं।

Please Do Not Throw Sausage Pizza Away

Word

Layer

Please

Physical Layer

Do

Data Link Layer

Not

Network Layer

Throw

Transport Layer

Sausage

Session Layer

Pizza

Presentation Layer

Away

Application Layer

.

LAYERS from Top to Bottom

Data हमेशा Sender की तरफ Application Layer से शुरू होकर Physical Layer तक जाता है।

Receiver की तरफ यही data Physical Layer से शुरू होकर वापस Application Layer तक पहुंचता है।

इसी process को आगे चलकर Encapsulation और Decapsulation के नाम से पढ़ेंगे।

.

Application Layer – Layer 7

इस Layer को आप किसी company के receptionist की तरह समझ सकते हैं। जब आप किसी office में जाते हैं, तो सबसे पहले आपकी बात receptionist से होती है। उसी तरह, जब आप network पर किसी दूसरे computer से communication करते हैं, तो सबसे पहले आपका सामना Application Layer से होता है।

इस Layer का मतलब ऐसे protocols और rules से है, जो अलग-अलग software applications को आपस में communication करने की सुविधा देते हैं।

उदाहरण के लिए, जब आप अपने browser में www.google.com type करते हैं, तो browser, Google के server से बात करने के लिए HTTP (HyperText Transfer Protocol) का इस्तेमाल करता है। HTTP, Application Layer का एक protocol है।

इस Layer के मुख्य Protocols

Protocol

Full Form

Purpose

HTTP

HyperText Transfer Protocol

Web browser और web server के बीच web pages को transfer करने के लिए इस्तेमाल होता है।

HTTPS

HyperText Transfer Protocol Secure

यह HTTP का secure version है, जो SSL/TLS की मदद से communication को encrypt करता है।

FTP

File Transfer Protocol

Network के माध्यम से files को upload और download करने के लिए इस्तेमाल होता है।

SMTP

Simple Mail Transfer Protocol

Client से mail server तक या एक mail server से दूसरे mail server तक emails भेजने के लिए इस्तेमाल होता है।

POP3

Post Office Protocol Version 3

Mail server से emails receive करके उन्हें local device पर download करने के लिए इस्तेमाल होता है।

IMAP

Internet Message Access Protocol

Mail server पर मौजूद emails को access और manage करने के लिए इस्तेमाल होता है।

DNS

Domain Name System

Domain Name (जैसे www.google.com) को IP Address में convert करता है।

Telnet

Telecommunication Network

किसी दूसरे computer को remotely access करने के लिए इस्तेमाल होता है, लेकिन इसमें data plain text में भेजा जाता है।

SSH

Secure Shell

किसी दूसरे computer को remotely और securely access करने के लिए encryption का इस्तेमाल करता है।

.

Presentation Layer – Layer 6 (The Translator)

इस Layer को आप United Nations के एक translator की तरह समझ सकते हैं। मान लीजिए कि 100 देशों के diplomats एक meeting में आए हैं। हर व्यक्ति अपनी-अपनी भाषा बोलता है। ऐसे में translator हर व्यक्ति की बात को एक ऐसी भाषा में बदल देता है जिसे सभी लोग समझ सकें।

ठीक इसी तरह, Presentation Layer भी data को ऐसे format में convert करती है जिसे Sender और Receiver दोनों आसानी से समझ सकें।

इस Layer की मुख्य Functions

Protocol/Technology

Purpose

Translation

Data को एक format से दूसरे format में convert करता है, ताकि अलग-अलग systems उसे सही तरीके से समझ और process कर सकें।

Encryption / Decryption

Data भेजने से पहले उसे encrypt (scramble) करता है और Receiver की तरफ पहुंचने के बाद उसे decrypt (unscramble) करता है, जिससे data security और confidentiality बनी रहती है।

Compression

Data का size कम करता है, जिससे bandwidth की बचत होती है और data transmission तेज़ और efficient हो जाता है।

.

Session Layer – Layer 5 (The Meeting Organizer)

क्या आपने कभी video call की है? आपने देखा होगा कि call पहले शुरू होती है, फिर कुछ समय तक चलती है और आखिर में खत्म हो जाती है। इस पूरे session को कोई न कोई manage करता है।

Network communication में यही काम Session Layer करती है।

जब दो computers आपस में communication करना चाहते हैं, तो सबसे पहले एक session (temporary connection) बनाना पड़ता है। उसके बाद उस session को बनाए रखना होता है और communication पूरा होने पर उसे सही तरीके से बंद करना होता है।

अगर Session Layer न हो, तो data बिना किसी order के पहुंचने लगेगा।

यह Layer checkpointing की सुविधा भी देती है। मान लीजिए कि किसी बड़ी file का transfer बीच में रुक जाता है, तो Session Layer उसे दोबारा शुरू से भेजने के बजाय वहीं से resume कर सकती है, जहां से transfer रुका था।

इस Layer के मुख्य Protocols

Protocol/Technology

Purpose

NetBIOS (Network Basic Input/Output System)

Network पर computers के बीच communication sessions को establish और manage करता है।

RPC (Remote Procedure Call)

एक computer पर चल रहा program, दूसरे computer पर किसी procedure को execute कर सकता है।

PPTP (Point-to-Point Tunneling Protocol)

VPN connections बनाने के लिए secure communication sessions establish करता है।

SMB Session Service (Server Message Block)

Network devices के बीच file sharing और printer sharing sessions को manage करता है।

SAP (Session Announcement Protocol)

Network पर multimedia sessions की जानकारी announce और describe करता है।

.

Transport Layer – Layer 4 (The Courier)

यह Layer सबसे important Layers में से एक है और हर student को इसे अच्छे से समझना चाहिए।

Transport Layer का काम दो computers के बीच end-to-end communication कराना होता है। यानी computer से router या router से router नहीं, बल्कि source application से destination application तक data को पहुंचाना।

यह Layer, data में एक header जोड़ती है और इसके बाद data को segment कहा जाता है।

दो सबसे important protocols इस Layer में TCP और UDP हैं। इनके बीच का difference हर interview, exam और real-world networking में बहुत important माना जाता है।

इस Layer के मुख्य Protocols

  1. TCP (Transmission Control Protocol)

TCP बिल्कुल speed post service की तरह काम करता है।

जब आप speed post से कोई letter भेजते हैं, तो आपको एक receipt मिलती है और receiver से delivery confirmation भी मिलती है। यानी आपको पूरा भरोसा होता है कि आपका letter सही जगह पहुंच गया है।

ठीक इसी तरह, TCP भी end-to-end communication provide करता है।

TCP, three-way handshake (SYN → SYN-ACK → ACK) का इस्तेमाल करके connection establish करता है। इसके बाद यह हर segment को number देता है, acknowledgement की मदद से delivery confirm करता है और अगर कोई segment रास्ते में खो जाए, तो उसे दोबारा भेजता है (retransmission)।

इसलिए TCP reliable होता है, लेकिन इसकी speed UDP की तुलना में थोड़ी कम होती है।

TCP का इस्तेमाल web browsing, email और file transfer जैसी applications में किया जाता है।

.

2. UDP (User Datagram Protocol)

UDP को आप helicopter से pamphlets फेंकने जैसा समझ सकते हैं।

आप pamphlets हवा में फेंक देते हैं और उसके बाद आपको इस बात की चिंता नहीं होती कि उन्हें किसने उठाया या किसी ने उठाया भी या नहीं।

ठीक इसी तरह, UDP में connection establish नहीं किया जाता।

इसमें handshake, acknowledgement या retransmission नहीं होता।

इस वजह से UDP बहुत fast होता है, लेकिन reliable नहीं होता।

UDP का इस्तेमाल live video streaming, online gaming, DNS queries और voice calls जैसी applications में किया जाता है।

Transport Layer के अन्य महत्वपूर्ण Functions

  1. Port Numbers – यह पहचानने के लिए कि data किस application का है।
  2. Flow ControlData transmission को इस तरह control करता है कि Sender, Receiver से ज्यादा तेज़ data न भेजे।
  3. Error Detection – यह check करता है कि Receiver को मिला data, Sender द्वारा भेजे गए data जैसा ही है या नहीं.

.

Network Layer – Layer 3 (The Router)

अगर Transport Layer एक courier company है, तो Network Layer एक GPS navigator की तरह है। इसका काम Source से Destination तक data को पहुंचाने के लिए सबसे अच्छा path चुनना होता है, खासकर तब जब data को कई networks से होकर गुजरना हो।

IP Address

यह समझने के लिए कि Internet पर अलग-अलग devices आपस में कैसे communication करते हैं, सबसे पहले IP Address को समझना जरूरी है।

Network में मौजूद हर device का अपना एक unique IP Address होता है। इसे आप अपने घर के postal address की तरह समझ सकते हैं। जिस तरह हर घर का अपना अलग address होता है, उसी तरह network में हर device का अपना अलग IP Address होता है।

.

Packet

इस Layer में data की data unit को Packet कहा जाता है।

Network Layer, Packet में एक header जोड़ती है, जिसमें Source IP Address और Destination IP Address मौजूद होते हैं।

.

Routers

इस Layer पर काम करने वाले devices को Routers कहा जाता है।

एक Router, आने वाले हर Packet का IP Address पढ़ता है और फिर decide करता है कि उसे आगे किस दिशा में भेजना है।

यह decision Routing Table की मदद से लिया जाता है। Routing Table एक तरह का map होता है, जिसे Router अपने अंदर maintain करता है।

OSPF, BGP और RIP जैसे Routing Protocols, Routers को इस Routing Table को बनाने और समय-समय पर update करने में मदद करते हैं।

इस Layer के मुख्य Protocols

  • IP (Internet Protocol) – यह Network Layer का सबसे महत्वपूर्ण protocol है। इसका काम Source से Destination तक Packets को पहुंचाना होता है।
  • ICMP (Internet Control Message Protocol) – यह ping command द्वारा इस्तेमाल किया जाता है और network में error reporting तथा diagnostic का काम करता है।

.

Data Link Layer – Layer 2 (Delivery Guy)

अगर Network Layer कई networks के बीच routing का काम करती है, तो Data Link Layer एक ही network के अंदर दो सीधे जुड़े हुए (directly connected) devices के बीच communication कराती है।

इसे आप एक delivery guy की तरह समझ सकते हैं। मान लीजिए, मेरा package Kerala से Delhi आ रहा है। यह package सीधे मेरे घर नहीं पहुंचता। रास्ते में कई delivery guys इसे एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाते हैं। आखिर में एक delivery guy मेरे घर तक package पहुंचाता है।

ठीक इसी तरह, Data Link Layer एक network के अंदर data को एक device से दूसरे device तक पहुंचाने का काम करती है।

इस Layer में data unit को Frame कहा जाता है।

Data Link Layer, data में MAC Address (Media Access Control Address) वाला header जोड़ती है और साथ ही error detection के लिए एक trailer भी जोड़ती है।

MAC Address एक hardware address होता है, जो हर Network Interface Card (NIC) में पहले से permanently stored रहता है।

IP Address बदल सकता है, लेकिन MAC Address हमेशा एक जैसा रहता है।

इस Layer की दो Sublayers

  • LLC (Logical Link Control)Error checking और Flow Control का काम करती है।
  • MAC (Media Access Control) – यह तय करती है कि कई devices, एक ही physical medium को कैसे share करेंगे।

इस Layer पर काम करने वाला सबसे महत्वपूर्ण device Switch होता है।

Switch, आने वाले Frames का MAC Address पढ़ता है और उन्हें सही port पर forward करता है।

यह Router से अलग होता है, क्योंकि Router, IP Address के आधार पर Packets को forward करता है, जबकि Switch, MAC Address के आधार पर Frames को forward करता है।

इस Layer के मुख्य Protocols

Protocol

Purpose

Ethernet

Local Area Network (LAN) में wired communication provide करता है।

PPP (Point-to-Point Protocol)

दो network devices के बीच direct communication establish करता है।

Wi-Fi (802.11)

Local Area Network (LAN) में wireless communication provide करता है।

.

Physical Layer – Layer 1

यह OSI Model की सबसे नीचे वाली Layer है और पूरे Model की foundation मानी जाती है।

Physical Layer का काम raw binary data (0s and 1s) को किसी physical medium के जरिए एक जगह से दूसरी जगह भेजना होता है।

इस Layer को data का मतलब, उसकी structure या addressing से कोई मतलब नहीं होता। इसका सिर्फ एक ही काम होता है।

Point A से Point B तक bits को कैसे भेजा जाए?

Physical Layer की मुख्य Features

Physical Layer Feature

Description

Physical Medium

Transmission medium को define करता है, जैसे copper wire (UTP cables), optical fiber या wireless radio waves

Signal Types

यह बताता है कि data को electrical signals, light pulses या radio waves के जरिए कैसे भेजा जाएगा।

Bit Rate

यह बताता है कि एक second में कितने bits transmit किए जा सकते हैं।

Connector Types

Communication के लिए इस्तेमाल होने वाले physical connectors को define करता है, जैसे RJ-45 और fiber-optic connectors

Encoding Schemes

यह बताता है कि binary data (0s and 1s) को signals में कैसे represent किया जाएगा, जैसे Manchester Encoding

इस Layer पर काम करने वाले Devices

इस Layer पर काम करने वाले मुख्य devices हैं:

  • Hub
  • Repeater
  • Modem
  • Network Cables
  • NIC (Network Interface Card)

.

How Data FlowsEncapsulation and Decapsulation

यह OSI Model को समझने के बाद सबसे महत्वपूर्ण concept है।

Encapsulation

जब Sender किसी दूसरे computer को data भेजता है, तो Sender की तरफ हर Layer अपनी-अपनी header को data में जोड़ती है।

सिर्फ Data Link Layer ही header के साथ एक trailer भी जोड़ती है।

इसके बाद data अगली Layer को भेज दिया जाता है।

हर Layer अपना header जोड़ती रहती है, जब तक data Physical Layer तक नहीं पहुंच जाता।

इस पूरी process को Encapsulation कहा जाता है।

.

Decapsulation

जब data, Receiver तक पहुंचता है, तो वहां पूरी process उल्टी दिशा (reverse order) में होती है।

सबसे पहले Physical Layer data को ऊपर वाली Layer को भेजती है।

इसके बाद हर Layer अपना-अपना header हटाती है और बचा हुआ data अगली Layer को भेज देती है।

आखिर में Application Layer को वही original data मिल जाता है, जो Sender ने भेजा था।

इस पूरी process को Decapsulation कहा जाता है।

.

Remember

  • EncapsulationSender की तरफ headers (और Data Link Layer में trailer) जोड़ने की process
  • DecapsulationReceiver की तरफ headers और trailer हटाने की process

Test Yourself

Q1- (IIT Delhi, 2022) Explain the OSI Reference Model in detail. What are the functions of each layer? Why was the OSI model needed?

Ans – The OSI (Open Systems Interconnection) model was developed by ISO in 1984 to provide a universal framework for network communication between heterogeneous systems. Before it existed, network equipment from different vendors was incompatible.
The model has 7 layers –
1. Physical (bit transmission over medium)
2. Data Link (frame delivery using MAC addresses, error detection within a network)
3. Network (packet routing across networks using IP addresses) 4. Transport (end-to-end reliable/unreliable delivery via TCP/UDP, port addressing, flow control)
5. Session (session establishment, maintenance, synchronization and checkpointing)
6. Presentation (data translation, encryption, compression), and
7. Application (network services to user applications via protocols like HTTP, FTP, SMTP).

The layered architecture ensures modular design, each layer can be developed, modified, or replaced independently without affecting others. This separation of concerns is the key reason for the OSI model’s enduring educational value even though TCP/IP dominates practical implementations.

Q2- (NIT Trichy, 2021) What is encapsulation in the context of the OSI model? Illustrate with the addition of headers at each layer.

Ans – Encapsulation is the process by which each OSI layer at the sending side adds its own protocol-specific header (and sometimes trailer) to the data received from the layer above before passing it to the layer below.
At Layer 7 (Application), raw user data is generated.
Layer 6 may compress or encrypt it.
Layer 5 adds session identifiers.
Layer 4 (Transport) adds TCP/UDP header containing source/destination port numbers and sequence numbers  the result is called a segment.
Layer 3 (Network) adds an IP header with source and destination IP addresses result is a packet.
Layer 2 (Data Link) adds a MAC address header and an FCS (Frame Check Sequence) trailer for error detection result is a frame.
Layer 1 converts the frame into raw bits and transmits.
At the receiver, the reverse process decapsulation occurs. Each layer strips its own header and passes the payload to the layer above.

Q3- If the OSI model has 7 layers and the TCP/IP model has 4 layers, does the internet not follow the OSI model? Which is “real”?

Ans – The TCP/IP model is what the internet actually runs on. It is real and implemented.
The OSI model is a reference model used for conceptual understanding, teaching, troubleshooting, and protocol design guidance. It was never fully implemented as designed.
OSI was developed as a standards effort to replace proprietary protocols, but TCP/IP became the de facto standard simply because it was already working on ARPANET.
Although the TCP/IP model became the standard for the Internet, the OSI model’s layer names remained popular. That’s why engineers still use terms like Layer 3 and Layer 7, even when working with TCP/IP networks.

Q4- Can a Layer 2 switch forward a packet to a device on a different network (a different IP subnet)?

Ans – No, A Layer 2 switch only reads MAC addresses and can only forward frames within the same network (same broadcast domain/VLAN). To communicate with a device on a different IP subnet, you need a Layer 3 device, a router or a Layer 3 switch. This is why your home router (not the Wi-Fi switch) connects you to the internet. It performs Layer 3 routing between your local subnet and the internet.

Q5- The OSI model was developed by which organization?
  1. IEEE
  2. IETF
  3. ISO
  4. W3C

Ans – (3)

Explanation – The International Organization for Standardization developed the OSI model in 1984. IEEE develops network standards like Ethernet (802.3) and Wi-Fi (802.11). IETF develops internet standards (TCP/IP, HTTP). W3C develops web standards (HTML, CSS).

Q6- Which of the following is the correct order of OSI layers from top (Layer 7) to bottom (Layer 1)?
  1. Physical, Data Link, Network, Transport, Session, Presentation, Application
  2. Application, Presentation, Session, Transport, Network, Data Link, Physical
  3. Application, Session, Presentation, Transport, Network, Data Link, Physical
  4. Physical, Network, Data Link, Transport, Session, Presentation, Application

Ans – (2)

Explanation – This is the correct order from Layer 7 to Layer 1. Option (3) is a common trap. students confuse the order of Session and Presentation. Remember Archimedes पानी से तत्काल नंगे पाँव दौड़ पड़े” or “All People Seem To Need Data Processing”.

Q7- What is the data unit at the Transport Layer called?
  1. Packet
  2. Frame
  3. Bit
  4. Segment

Ans – (4)

Explanation – TCP produces segments.

UDP produces datagrams (a variation). Packets are Layer 3 (Network). Frames are Layer 2 (Data Link). Bits are Layer 1 (Physical).

Q8- A MAC address is used by which OSI layer for addressing?
  1. Network Layer 
  2. Transport Layer
  3. Data Link Layer
  4. Physical Layer

Ans – (3)

Explanation – MAC addresses are hardware addresses embedded in NIC cards and are used by the Data Link Layer for physical addressing within a network. IP addresses are used by the Network Layer for logical addressing across networks.

Q9- Which device operates at the Network Layer and is responsible for forwarding packets between different networks?
  1. Hub
  2. Switch
  3. Router
  4. Repeater

Ans – (3)

Explanation – A router reads IP addresses in packet headers and makes forwarding decisions based on its routing table. Hub and Repeater are Physical Layer devices. Switch is a Data Link Layer device.

Q10- SSL/TLS encryption is primarily a function of which OSI layer?
  1. Application Layer
  2. Transport Layer
  3. Presentation Layer
  4. Session Layer

Ans – In the OSI model, SSL/TLS is mapped to the Presentation Layer because it handles encryption and decryption. However, note that in the TCP/IP model, SSL/TLS is considered part of the Application Layer since TCP/IP doesn’t have a separate Presentation layer. Both answers may be acceptable depending on context — this is a tricky question because in practice TLS runs between Transport and Application

BOOKS

Data Communication and Networking by Behrouz A. Forouzan

Computer Networks book - Computer Network by Behrouz A. Forouzan, Firouz Mosharraf

Computer Network book by Tannenbaum