Prerequisites & Course Objectives

Distribute Education like Computer Geek

Prerequisites

इस course को शुरू करने से पहले यह जानना ज़रूरी है कि आपके पास कौन सी basic knowledge होनी चाहिए। जैसे कोई भी मकान बनाने से पहले नींव डाली जाती है, उसी तरह Computer Networks पढ़ने से पहले कुछ subjects की समझ होना बहुत ज़रूरी है। अगर यह foundation मज़बूत है, तो आगे का पूरा course आसान लगेगा।

1. Operating System Concepts
आपको यह basic समझ होनी चाहिए कि एक Operating System कैसे काम करता है। जैसे कि — कोई program चलता है तो उसे Process कहते हैं, एक ही program के अंदर कई काम एक साथ हो सकते हैं जिन्हें Threads कहा जाता है, दो अलग-अलग programs आपस में कैसे communicate करते हैं यानी Inter-Process Communication (IPC), और Sockets — जो कि network programming की सबसे ज़रूरी concept है।

Memory Management की भी थोड़ी-बहुत जानकारी होनी चाहिए। इसका सीधा use Networks में होता है। उदाहरण के तौर पर — जब कोई web server किसी browser की request को handle करता है, तो वह OS-level socket programming का इस्तेमाल करता है। अगर आपने OS का course basic level पर भी पढ़ा है, तो आप तैयार हैं।

.

2. Basic Digital Electronics और Data Representation
Networks में data का physical movement होता है और सबसे निचले level पर वह data कुछ नहीं बल्कि 0s और 1s होते हैं। इसलिए नीचे दी गई चीज़ें आपको पहले से पता होनी चाहिए |

Number Systems – Binary, Octal, Hexadecimal में numbers को समझना और convert करना आना चाहिए।

Data Representation – यह पता होना चाहिए कि Bits और Bytes में data कैसे store होता है।

Signal Concepts – Analog signal और Digital signal में क्या फ़र्क होता है, यह समझ होनी चाहिए।

Logic Gates – AND, OR, NOT जैसे basic gates का idea होना चाहिए।

यह सब knowledge तब बहुत ज़रूरी हो जाती है जब हम OSI model का Physical Layer और Data Link Layer पढ़ते हैं।

.

3. Data Structures और Algorithms

Routing Algorithms – यानी वो algorithms जो यह तय करते हैं कि data किस रास्ते से जाएगा| ये fundamentally Graph Algorithms पर based होते हैं। जैसे कि Dijkstra’s Shortest Path Algorithm और Bellman-Ford Algorithm। इसलिए नीचे दी गई Data Structures की जानकारी होनी चाहिए|

Graphs – Directed और Undirected दोनों प्रकार के Graphs समझना ज़रूरी है।

Trees और Spanning Trees – Network topology में इनका बहुत use होता है।

Queues – Packet Scheduling में Queues का इस्तेमाल होता है।

Basic Searching और Sorting – General algorithmic thinking के लिए यह ज़रूरी है।

.

4. Basic Mathematics

Networking के कुछ areas में थोड़ी mathematical background भी चाहिए होती है|

Probability और Statistics – Network performance analysis में और Packet Loss को model करने में इनका use होता है।

Boolean Algebra – Subnet Masking और IP Address calculations में Boolean Algebra काम आती है।

Basic Calculus और Logarithms – Bandwidth, Delay, और Throughput के formulas को समझने में इनकी ज़रूरत पड़ती है।

Students के लिए एक ज़रूरी बात – अगर आप ऊपर दिए गए किसी भी topic में weak feel करते हैं, तो निराश मत होइए। जैसे-जैसे हम course में आगे बढ़ेंगे, ज़रूरत पड़ने पर उन concepts को हम दोबारा समझाते चलेंगे। Goal यह है कि कोई भी student पीछे न रहे।

.

Course Objectives

Objective 1 – Networks की Layered Architecture को समझना

इस course के अंत तक आप OSI (Open Systems Interconnection) Reference Model और TCP/IP Model को clearly समझ पाएंगे।

Objective 2 – Data Transmission और Physical Communication को समझना

आप यह सीखेंगे कि raw data को signals में कैसे convert किया जाता है और physical media के ज़रिए कैसे भेजा जाता है।

Objective 3 – Devices की Identification और Data Addressing सीखना

Networking में एक बहुत ज़रूरी सवाल यह होता है — एक packet को कैसे पता चलता है कि उसे कहाँ जाना है?” इसके लिए आप IP Addressing (IPv4 और IPv6), Subnetting और Supernetting, तथा MAC Addresses के बारे में पढ़ेंगे।

Objective 4 – Routing और Switching को समझना

आप सीखेंगे कि Routers कैसे यह decision लेते हैं कि packets को कहाँ भेजना है, और Switches किस तरह एक local network के अंदर frames को forward करते हैं।

Objective 5 – Transport Layer Protocols — TCP और UDP सीखना

Objective 6 – Application Layer Protocols पढ़ना

Objective 7 – Network Security की Basic समझ

.

Placements 
Google, Amazon, Microsoft, Cisco, और Infosys जैसी companies अपने technical interviews में Computer Networks से बहुत सारे questions पूछती हैं। TCP/IP, DNS, HTTP, और Subnetting पर सवाल बहुत common हैं।

GATE Exam
GATE CS paper में Computer Networks से हर साल लगभग 10 से 15 marks के questions आते हैं। Sliding Window Protocols, IP Subnetting, Routing Algorithms, और TCP Congestion Control — ये topics हर साल repeat होते हैं।

Higher Studies यानी M. Tech और PhD के लिए अगर आप Software-Defined Networking (SDN), Internet of Things (IoT), 5G, Network Security, या Cloud Computing में research करना चाहते हैं, तो इस course की strong foundation के बिना आगे बढ़ना बहुत मुश्किल होगा।

Daily Life – Networks समझने से आप अपनी internet problems खुद troubleshoot कर सकते हैं, cloud storage कैसे काम करती है यह जान सकते हैं, और अपने phone पर हर app के पीछे की engineering को appreciate कर सकते हैं।

BOOKS

Data Communication and Networking by Behrouz A. Forouzan

Computer Networks book - Computer Network by Behrouz A. Forouzan, Firouz Mosharraf

Computer Network book by Tannenbaum